#Balrampur ! दुर्गा पंडाल में पुलिस चौपाल, महिलाओं को मिले सुरक्षा और योजनाओं के अधिकार
#बलरामपुर: थाना #गैड़ास_बुजुर्ग क्षेत्र में थानाध्यक्ष हरीश कुमार के नेतृत्व में ‘मिशन-शक्ति अभियान 6.0’ के तहत एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने मां दुर्गा प्रतिमा पंडाल में एक प्रभावी जन-जागरूकता चौपाल लगाई।
उ0नि0 गौतम कुमार के नेतृत्व में टीम ने पंडाल में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को कन्या सुमंगला, वृद्धा व विधवा पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, महिला हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न और साइबर अपराधों (OTP शेयरिंग, लकी ड्रा फ्रॉड, वीडियो कॉल स्कैम व बैंकिंग धोखाधड़ी) से बचाव के व्यावहारिक टिप्स दिए गए।
सुरक्षा के मद्देनजर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकाल), 1930 (साइबर हेल्प), 181 और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) नंबरों का विशेष प्रचार किया गया। इस दौरान शंभू सिंह, आलोक कुमार, सुप्रिया सिंह, सुमन लता सरोज, लक्ष्मी सिंह व ऋचा राणा मौजूद रहे। पुलिस की इस सराहनीय पहल से ग्रामीणों में सुरक्षा और जागरूकता का संदेश पहुंचा है।