उज्जैन: आबकारी विभाग का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, अलग-अलग स्थानों से शराब और वाहन जब्त, 2 गिरफ्तार 🥃🚔
उज्जैन जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सघन अभियान छेड़ दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित 8 विशेष टीमों ने महिदपुर, बड़नगर, खाचरोद और तराना सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में दबिश दी। महिदपुर के सिमरोल में खेत किनारे बनी झोपड़ी से 25 लीटर कच्ची शराब और 300 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। वहीं, उज्जैन शहर में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे पंकज बेस और लक्की कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में देसी शराब और दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
#UjjainNews #ExciseDepartment #IllegalLiquor #UjjainPolice #siti24ujjain