उज्जैन: महाकाल मंदिर प्रशासक ने किया लड्डू निर्माण इकाई और गौशाला का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश 🛕🔍
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने चिंतामण स्थित श्री महाकालेश्वर लड्डू निर्माण यूनिट, वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान और गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लड्डू निर्माण प्रक्रिया, सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वैदिक संस्थान में विद्यार्थियों की अध्ययन सुविधाओं और गौशाला में गौवंश की उचित देखभाल व साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
#Mahakaleshwar #UjjainNews #MahakalTemple #PrasadQuality #SITI24Ujjain