उज्जैन: विश्व शांति और जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में हुआ 'अखंड रुद्राभिषेक' अनुष्ठान संपन्न 🛕🔱
विश्व शांति, सर्वसमृद्धि और जनकल्याण की पवित्र कामना के साथ धर्मनगरी उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित 'अखंड रुद्राभिषेक' अनुष्ठान का 11 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष पंडित लोकेंद्र व्यास ने बताया कि गुरु पूर्णिमा से शुरू हुआ यह विशेष अनुष्ठान पूरे सावन माह निरंतर चला। इस दौरान विश्व शांति, अच्छी बारिश और नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही, अनुष्ठान में उन श्रद्धालुओं के लिए भी बाबा महाकाल से सुख-समृद्धि की विशेष कामना की गई, जो किसी कारणवश मंदिर पहुंचकर पूजन-अभिषेक का लाभ नहीं ले सके थे।
#Mahakaleshwar #UjjainNews #Rudrabhishek #BabaMahakal #siti24ujjain