उज्जैन: श्रावण-भादौ में महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.88 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन 🛕🔱
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस साल श्रावण-भादौ माह (30 जुलाई से 7 सितंबर 2026) के दौरान आस्था का अभूतपूर्व महासंगम देखने को मिला। इस दौरान कुल 1 करोड़ 88 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल, भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन और सवारियों का लाभ लिया। मंदिर समिति को इस अवधि में शीघ्र दर्शन व्यवस्था से ₹17.98 करोड़ और महाकाल लड्डू प्रसादी (2760 क्विंटल) की बिक्री से ₹13.06 करोड़ की बंपर आय प्राप्त हुई है। प्रशासक प्रथम कौशिक और उनकी टीम के नेतृत्व में मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, सुरक्षा और स्वच्छता की बेहतरीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
#Mahakaleshwar #ShravanMaas #UjjainNews #BabaMahakal #siti24ujjain