पूर्णिया पूर्व: कला भवन में स्वर्गीय राकेश सिंह को श्रद्धांजलि, बिहार विकास मोर्चा के संस्थापक थे सिंह
कला भवन में बिहार विकास मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय राकेश सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्णिया शहर के कई गण्यमान्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद पप्पू यादव ने भी शिरकत की। बता दें कि राकेश सिंह का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। और उनके निधन से महज तीन महीने पहले ही उनके बड़े भाई भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।