समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1777,
दिनांक 03/11/2026,
==================
पूर्णिया में 'निर्यात जागरूकता कार्यशाला' (Export Awareness Workshop) का सफल आयोजन:-
उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा विश्व बैंक समर्थित केंद्रीय क्षेत्र योजना RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) के अंतर्गत राज्य के MSMEs, कारीगरों, संभावित निर्यातकों और उद्यमियों को जागरूक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में 'Export Awareness Workshop' का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 03.11.2026 को जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया द्वारा विद्या बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बियाडा, मरंगा, पूर्णिया में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला की मुख्य बातें:---
* उद्योग विभाग द्वारा योजनाओं की प्रस्तुति: सर्वप्रथम महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया ने उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उद्योग विभाग बिहार के परामर्शियों, जिले के उद्यमियों, निर्यातकों एवं छात्रों का स्वागत किया।
उन्होंने प्रस्तुतीकरण (Presentation) के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
रियायती ऋण की सुविधा:- अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), पूर्णिया ने निर्यात एवं MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु बैंकों द्वारा रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाने वाली ऋण राशि और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कृषि एवं नाबार्ड की योजनाएं:- डीडीएम नाबार्ड एवं जिला कृषि पदाधिकारी ने अपने-अपने विभागों द्वारा निर्यात प्रोत्साहन हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी साझा की।
डाक विभाग का सहयोग:-- डाक विभाग के परामर्शदाता द्वारा पूर्णिया जिले में निर्यातकों को दी जा रही विभिन्न सहायताओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
निर्यात प्रक्रिया और औपचारिकताओं पर मार्गदर्शन:--उद्योग विभाग, पटना से आए RAMP योजना के परामर्शदाता श्री ऋषु राज ने निर्यात व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँच बनाने के उपायों और व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन शेयर किया गया । साथ ही उन्होंने बैंकिंग संस्थानों एवं डाक विभाग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026