समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1782,
दिनांक 03/11/2026,
==================
खेल महाकुंभ प्रतियोगिता परिणाम:-
खेल विभाग,बिहार सरकार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 02-11-2026 से प्रारंभ राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल एथलेटिक्स बालक अंडर 14/ 17 /19 खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन का प्रतियोगिता परिणाम----------5000 मीटर दौड़ अंडर-19 लवकुश कुमार पटना प्रथम, मोहम्मद इंतजार पूर्णिया द्वितीय, मोहम्मद फैजान तिरहुत तृतीय।
अंडर 17 के 3000 मीटर दौड़ नीतीश कुमार,सारण प्रथम, जैकी कुमार पटना द्वितीय, अभिषेक कुमार पटना तृतीय। 800 मी दौड़ अंडर 17 जितेंद्र कुमार पटना प्रथम नूर आलम तिरहुत द्वितीय विशाल कुमार मगध तृतीय।
अंडर 19 के 800 मीटर दौड़ पीयूष केसरी मुंगेर प्रथम ,रोहित कुमार मगध द्वितीय, अभिषेक कुमार तिरहुत तृतीय स्थान प्राप्त।
अंडर -14 के 600 मीटर दौड़ राजदीप कुमार कोसी प्रथम प्रिंस कुमार एकलव्य दल द्वितीय अभिषेक कुशवाहा सारण तृतीय।
100 मीटर दौड़ अंडर 14 के सार्थक राज पटना प्रथम सतीश कुमार एकलव्य दल द्वितीय प्रिंस कुमार एकलव्य दल तृतीय।
100 मीटर दौड़ में अंडर 17 के उज्जवलकांत कुमार पटना प्रथम संदीप कुमार तिरहुत द्वितीय विकास कुमार एकलव्य दल तृतीय।
लॉन्ग जंप अंडर 17 के आनंद कुमार मगध प्रथम, गुलशन कुमार मुंगेर द्वितीय, मानव कुमार मगध तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 के शॉट पुट शुभम राज मगध प्रथम देवराज मगध द्वितीय सौरव सिंह तिरहुत तृतीय स्थान ।
अंडर-19 के हैमर थ्रो मोहम्मद कादिर सारण प्रथम विकास कुमार पटना द्वितीय राजू कुमार सारण तृतीय।
अंडर 19 के 100 मीटर दौड़ चेतन आनंद भागलपुर जीतू कुमार मगध द्वितीय आयुष कुमार मगध तृतीय।
प्रतियोगिता का निर्णय कार्य खेल विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति तकनीकी पदाधिकारी एवं स्थानीय स्तर पर प्रतिनियुक्ति तकनीकी पदाधिकारी के परस्पर सहयोग से किया गया।
खेल का अनुश्रवण श्री रविशंकर झा वरीय समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है एवं आगंतुक खिलाड़ी टीम प्रभारी एवं तकनीकी पदाधिकारी का आवासन एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026