समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1776,
दिनांक: 03 नवंबर 2026,
==================
जीविका दीदियों के नशामुक्ति अभियान को मिला ब्रह्माकुमारी का साथ, हजारों महिलाओं ने निकाली विशाल जागरूकता रैली:-
नशामुक्त भारत अभियान के तहत पूर्णिया जिले के बनमनखी और बायसी प्रखंड में जीविका महिला संकुल संघों द्वारा व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक संचालित इस विशेष अभियान को आध्यात्मिक संस्था 'ब्रह्माकुमारी' का भी साथ मिल गया है, जिससे इस सामाजिक पहल को और अधिक मजबूती मिली है।
अभियान के अंतर्गत बनमनखी के मिलन, संगम, अधिकार, ममता एवं ख़ुशी महिला जीविका संकुल संघ और बायसी के आँचल नारी, पृथ्वी, बंधन तथा शक्ति जीविका महिला संकुल संघों की दीदियों ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर आम लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
बायसी में मुकुटमनी दीदी ने दिलाई शपथ।
बायसी प्रखंड के 'आँचल नारी जीविका संकुल संघ' द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी के पूर्णिया सेंटर से जुड़ीं मुकुटमनी दीदी विशेष रूप से शामिल हुईं।
जागरूकता रैली के बाद आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने उपस्थित सभी जीविका दीदियों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई और अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ पूरे समाज को नशे की लत से दूर रखें।
इसी क्रम में, बनमनखी प्रखंड के विभिन्न संकुलों में आयोजित कार्यक्रमों में ब्रह्माकुमारी संस्थान के बी.के. प्रकाश ने शिरकत कर दीदियों को नशे के सभी रूपों से दूर रहने और आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने का संकल्प दिलाया।
400 से अधिक दीदियों ने निकाली विशाल रैली
बनमनखी के 'संगम जीविका संकुल संघ' द्वारा आयोजित विशाल जन जागरूकता रैली का नेतृत्व करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिवाकर कुमार ने कहा, "नशा हर रूप में जीवन का नाश करता है।
हमारी सभी सामुदायिक बैठकों में नशापान सख्त मना है। जीविका दीदियों का यह दायित्व है कि वे अपने परिजनों और पड़ोसियों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।" इस रैली में अधिक संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।
अभियान के दौरान हजारों दीदियों ने आकर्षक रंगोली सजाकर और प्रेरणादायक स्लोगनों के माध्यम से आम जनता को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं शारीरिक कुप्रभावों के प्रति जागरूक किया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026