Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
लखनऊ
DPROPurnea
जिला जनसंपर्क कार्यालय:- पूर्णिया में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 2026-27. #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar
| Nov 4, 2026
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
MORE NEWS
कटिहार में वायरल वैद्य का बढ़ा जलवा, इलाज के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़! #ViralVaidya #Katihar #AyurvedicTreatment #Ayurveda #BiharNews #PurneaCentralNews #ViralNews #HealthNews
Purnia East, Purnia | Nov 4, 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय:- पूर्णिया में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 2026-27. #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1779, दिनांक 03/11/2026, ================== पूर्णिया नगर निकायों में आयोजित सहयोग शिविरों का माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने लिया जायजा; अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश:-- निर्धारित प्रशासनिक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। धमदाहा के नगर निकाय क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान हेतु 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत मीरगंज के वार्ड नंबर 04 तथा हरिनकोल वार्ड नंबर 16 में आयोजित शिविरों में स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी समस्याएं तथा आवेदन दर्ज कराए। इन शिविरों की जमीनी हकीकत और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार की माननीय भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने स्वयं दोनों शिविर स्थलों का दौरा किया। अधिकारियों को सख्त निर्देश:-- निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने शिविर में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर के माध्यम से प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आम जनता की समस्याओं के निष्पादन में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्राप्त आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, धमदाहा सहित अन्य संबंधित विभागों के वरीय एवं स्थानीय पदाधिकारीगण मौजूद थे जिन्हें माननीय मंत्री महोदया द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1777, दिनांक 03/11/2026, ================== पूर्णिया में 'निर्यात जागरूकता कार्यशाला' (Export Awareness Workshop) का सफल आयोजन:- उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा विश्व बैंक समर्थित केंद्रीय क्षेत्र योजना RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) के अंतर्गत राज्य के MSMEs, कारीगरों, संभावित निर्यातकों और उद्यमियों को जागरूक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में 'Export Awareness Workshop' का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.11.2026 को जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया द्वारा विद्या बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बियाडा, मरंगा, पूर्णिया में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला की मुख्य बातें:--- * उद्योग विभाग द्वारा योजनाओं की प्रस्तुति: सर्वप्रथम महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया ने उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उद्योग विभाग बिहार के परामर्शियों, जिले के उद्यमियों, निर्यातकों एवं छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने प्रस्तुतीकरण (Presentation) के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। रियायती ऋण की सुविधा:- अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), पूर्णिया ने निर्यात एवं MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु बैंकों द्वारा रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाने वाली ऋण राशि और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कृषि एवं नाबार्ड की योजनाएं:- डीडीएम नाबार्ड एवं जिला कृषि पदाधिकारी ने अपने-अपने विभागों द्वारा निर्यात प्रोत्साहन हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी साझा की। डाक विभाग का सहयोग:-- डाक विभाग के परामर्शदाता द्वारा पूर्णिया जिले में निर्यातकों को दी जा रही विभिन्न सहायताओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। निर्यात प्रक्रिया और औपचारिकताओं पर मार्गदर्शन:--उद्योग विभाग, पटना से आए RAMP योजना के परामर्शदाता श्री ऋषु राज ने निर्यात व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँच बनाने के उपायों और व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन शेयर किया गया । साथ ही उन्होंने बैंकिंग संस्थानों एवं डाक विभाग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1780, दिनांक 03/11/2026, ================== नशामुक्त बिहार अभियान के तहत ड्रोन के माध्यम से सघन छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद कर किया गया विनष्ट:- जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा नशामुक्त बिहार अभियान के तहत दिनांक 03 नवंबर, 2026 को मद्य निषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा ड्रोन के माध्यम से विभिन्न चिह्नित स्थलों पर सघन छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के तहत थाना कसबा क्षेत्र अंतर्गत कजरा, संथाली टोला, सिंघिया, बनेडीह, बनैली पूर्वी मुसहरी सहित विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से सघन छायांकन एवं निगरानी की गई। इस दौरान अवैध रूप से संचालित चुलाई शराब निर्माण से संबंधित गतिविधियों का पता लगाते हुए चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए विनष्ट कर दिया गया। मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1776, दिनांक: 03 नवंबर 2026, ================== जीविका दीदियों के नशामुक्ति अभियान को मिला ब्रह्माकुमारी का साथ, हजारों महिलाओं ने निकाली विशाल जागरूकता रैली:- नशामुक्त भारत अभियान के तहत पूर्णिया जिले के बनमनखी और बायसी प्रखंड में जीविका महिला संकुल संघों द्वारा व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक संचालित इस विशेष अभियान को आध्यात्मिक संस्था 'ब्रह्माकुमारी' का भी साथ मिल गया है, जिससे इस सामाजिक पहल को और अधिक मजबूती मिली है। अभियान के अंतर्गत बनमनखी के मिलन, संगम, अधिकार, ममता एवं ख़ुशी महिला जीविका संकुल संघ और बायसी के आँचल नारी, पृथ्वी, बंधन तथा शक्ति जीविका महिला संकुल संघों की दीदियों ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर आम लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बायसी में मुकुटमनी दीदी ने दिलाई शपथ। बायसी प्रखंड के 'आँचल नारी जीविका संकुल संघ' द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी के पूर्णिया सेंटर से जुड़ीं मुकुटमनी दीदी विशेष रूप से शामिल हुईं। जागरूकता रैली के बाद आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने उपस्थित सभी जीविका दीदियों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई और अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ पूरे समाज को नशे की लत से दूर रखें। इसी क्रम में, बनमनखी प्रखंड के विभिन्न संकुलों में आयोजित कार्यक्रमों में ब्रह्माकुमारी संस्थान के बी.के. प्रकाश ने शिरकत कर दीदियों को नशे के सभी रूपों से दूर रहने और आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने का संकल्प दिलाया। 400 से अधिक दीदियों ने निकाली विशाल रैली बनमनखी के 'संगम जीविका संकुल संघ' द्वारा आयोजित विशाल जन जागरूकता रैली का नेतृत्व करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिवाकर कुमार ने कहा, "नशा हर रूप में जीवन का नाश करता है। हमारी सभी सामुदायिक बैठकों में नशापान सख्त मना है। जीविका दीदियों का यह दायित्व है कि वे अपने परिजनों और पड़ोसियों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।" इस रैली में अधिक संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान हजारों दीदियों ने आकर्षक रंगोली सजाकर और प्रेरणादायक स्लोगनों के माध्यम से आम जनता को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं शारीरिक कुप्रभावों के प्रति जागरूक किया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1782, दिनांक 03/11/2026, ================== खेल महाकुंभ प्रतियोगिता परिणाम:- खेल विभाग,बिहार सरकार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 02-11-2026 से प्रारंभ राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल एथलेटिक्स बालक अंडर 14/ 17 /19 खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन का प्रतियोगिता परिणाम----------5000 मीटर दौड़ अंडर-19 लवकुश कुमार पटना प्रथम, मोहम्मद इंतजार पूर्णिया द्वितीय, मोहम्मद फैजान तिरहुत तृतीय। अंडर 17 के 3000 मीटर दौड़ नीतीश कुमार,सारण प्रथम, जैकी कुमार पटना द्वितीय, अभिषेक कुमार पटना तृतीय। 800 मी दौड़ अंडर 17 जितेंद्र कुमार पटना प्रथम नूर आलम तिरहुत द्वितीय विशाल कुमार मगध तृतीय। अंडर 19 के 800 मीटर दौड़ पीयूष केसरी मुंगेर प्रथम ,रोहित कुमार मगध द्वितीय, अभिषेक कुमार तिरहुत तृतीय स्थान प्राप्त। अंडर -14 के 600 मीटर दौड़ राजदीप कुमार कोसी प्रथम प्रिंस कुमार एकलव्य दल द्वितीय अभिषेक कुशवाहा सारण तृतीय। 100 मीटर दौड़ अंडर 14 के सार्थक राज पटना प्रथम सतीश कुमार एकलव्य दल द्वितीय प्रिंस कुमार एकलव्य दल तृतीय। 100 मीटर दौड़ में अंडर 17 के उज्जवलकांत कुमार पटना प्रथम संदीप कुमार तिरहुत द्वितीय विकास कुमार एकलव्य दल तृतीय। लॉन्ग जंप अंडर 17 के आनंद कुमार मगध प्रथम, गुलशन कुमार मुंगेर द्वितीय, मानव कुमार मगध तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 के शॉट पुट शुभम राज मगध प्रथम देवराज मगध द्वितीय सौरव सिंह तिरहुत तृतीय स्थान । अंडर-19 के हैमर थ्रो मोहम्मद कादिर सारण प्रथम विकास कुमार पटना द्वितीय राजू कुमार सारण तृतीय। अंडर 19 के 100 मीटर दौड़ चेतन आनंद भागलपुर जीतू कुमार मगध द्वितीय आयुष कुमार मगध तृतीय। प्रतियोगिता का निर्णय कार्य खेल विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति तकनीकी पदाधिकारी एवं स्थानीय स्तर पर प्रतिनियुक्ति तकनीकी पदाधिकारी के परस्पर सहयोग से किया गया। खेल का अनुश्रवण श्री रविशंकर झा वरीय समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा किया गया। प्रतियोगिता शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है एवं आगंतुक खिलाड़ी टीम प्रभारी एवं तकनीकी पदाधिकारी का आवासन एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1781, दिनांक 03/11/2026, ================== पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), पूर्णिया की पहल – कुपोषित बच्चों को मिल रहा नया जीवन। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) जिले के कुपोषित बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में सराहनीय भूमिका निभा रहा है। यहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों, पोषण विशेषज्ञों और नर्सों की देखरेख में बच्चों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान किया जा रहा है। मुख्य बिन्दु, क्रमशः --- अक्टूबर माह की प्रगति:- 31 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों के 15 कुपोषित बच्चों को एनआरसी में पूर्ण उपचार एवं पोषण आहार प्रदान कर स्वस्थ अवस्था में उनके घर भेजा गया है। भर्ती के मानदंड:- 6 माह की आयु के बाद जिन शिशुओं को माँ के दूध के साथ अतिरिक्त आहार का संपूर्ण सेवन नहीं मिल पाता और जो कुपोषण के शिकार होते हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनआरसी में भर्ती कराया जाता है। विशेष लाभ:-- एनआरसी में बच्चों की चिकित्सीय जाँच, दवाइयाँ और आवश्यकता -नुसार विशेष पौष्टिक आहार मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं। शिशु आहार संबंधी सलाह:- जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए 7वें महीने के पहले दिन से ही आयु के अनुसार सही मात्रा में अतिरिक्त और गाढ़ा गीला पोषण (जैसे कटोरे से आहार) देना शुरू कर देना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर हो सके। #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026