Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बारिश ओर तूफ़ान में भी अनशन जारी 🌧️🌧️ सलूणी प्रशासन पहुंचा स्पॉट पर 👇👇 #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews

Chamba, Chamba | Jun 18, 2026

MORE NEWS

चंबा के युवा चित्रकार कैफ खान ने डिज़ाइन किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का निमंत्रण कार्ड और स्मारिका का आवरण

सुरेंद्र ठाकुर
चंबा, 4 अगस्त 2026

चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपनी कला के माध्यम से नई पहचान देने वाले युवा चित्रकार कैफ खान इन दिनों खास चर्चा में हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 के आधिकारिक निमंत्रण कार्ड और मिंजर स्मारिका के आवरण पृष्ठ (कवर पेज) का डिज़ाइन कैफ खान ने तैयार किया है, जिसकी कला प्रेमियों और आम लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।

कम उम्र में इस तरह की जिम्मेदारी मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कैफ खान पिछले करीब छह वर्षों से चंबा की पारंपरिक चित्रकला और लोक संस्कृति पर लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे सार्वजनिक स्थलों पर भित्ति चित्रों के माध्यम से भी चंबा की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का प्रयास करते रहे हैं।

कैफ खान की कला से प्रभावित होकर जिला प्रशासन ने पहली बार उन्हें अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के निमंत्रण कार्ड और स्मारिका के आवरण पृष्ठ को डिज़ाइन करने की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले यह कार्य चंबा के वरिष्ठ चित्रकारों द्वारा किया जाता रहा है। कैफ ने अपनी रचनात्मक सोच और पारंपरिक कला के सुंदर समन्वय से ऐसा डिज़ाइन तैयार किया, जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

कैफ खान ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पहली बार उन्हें मिंजर मेले जैसे प्रतिष्ठित आयोजन से जुड़ने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि डिज़ाइन में एक नायक और नायिका को मिंजर उत्सव के उल्लास के साथ आसमान की ओर निहारते हुए दर्शाया गया है, जहाँ सावन के आगमन का संकेत देते काले बादल और उड़ती हुई कुंजड़ियाँ दिखाई गई हैं। वहीं निमंत्रण कार्ड के पिछले हिस्से में पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते कलाकारों को चित्रित कर चंबा की लोक संस्कृति और संगीत परंपरा को उकेरा गया है।

कैफ खान ने इस अवसर के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी है।

#KaifKhan #Chamba #MinjarMela2026 #InternationalMinjarMela #ChambaArt #YoungArtist #HimachalPradesh #TraditionalArt #ChambaPainting #CultureOfChamba #HimachalCulture #MinjarFestival #PangiLiveNews #SurenderThakur #ArtOfHimachal #ProudMoment #CreativeIndia #IndianArt #ViralNews #ChambaNews

चंबा के युवा चित्रकार कैफ खान ने डिज़ाइन किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का निमंत्रण कार्ड और स्मारिका का आवरण सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 4 अगस्त 2026 चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपनी कला के माध्यम से नई पहचान देने वाले युवा चित्रकार कैफ खान इन दिनों खास चर्चा में हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 के आधिकारिक निमंत्रण कार्ड और मिंजर स्मारिका के आवरण पृष्ठ (कवर पेज) का डिज़ाइन कैफ खान ने तैयार किया है, जिसकी कला प्रेमियों और आम लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है। कम उम्र में इस तरह की जिम्मेदारी मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कैफ खान पिछले करीब छह वर्षों से चंबा की पारंपरिक चित्रकला और लोक संस्कृति पर लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे सार्वजनिक स्थलों पर भित्ति चित्रों के माध्यम से भी चंबा की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का प्रयास करते रहे हैं। कैफ खान की कला से प्रभावित होकर जिला प्रशासन ने पहली बार उन्हें अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के निमंत्रण कार्ड और स्मारिका के आवरण पृष्ठ को डिज़ाइन करने की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले यह कार्य चंबा के वरिष्ठ चित्रकारों द्वारा किया जाता रहा है। कैफ ने अपनी रचनात्मक सोच और पारंपरिक कला के सुंदर समन्वय से ऐसा डिज़ाइन तैयार किया, जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। कैफ खान ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पहली बार उन्हें मिंजर मेले जैसे प्रतिष्ठित आयोजन से जुड़ने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि डिज़ाइन में एक नायक और नायिका को मिंजर उत्सव के उल्लास के साथ आसमान की ओर निहारते हुए दर्शाया गया है, जहाँ सावन के आगमन का संकेत देते काले बादल और उड़ती हुई कुंजड़ियाँ दिखाई गई हैं। वहीं निमंत्रण कार्ड के पिछले हिस्से में पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते कलाकारों को चित्रित कर चंबा की लोक संस्कृति और संगीत परंपरा को उकेरा गया है। कैफ खान ने इस अवसर के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी है। #KaifKhan #Chamba #MinjarMela2026 #InternationalMinjarMela #ChambaArt #YoungArtist #HimachalPradesh #TraditionalArt #ChambaPainting #CultureOfChamba #HimachalCulture #MinjarFestival #PangiLiveNews #SurenderThakur #ArtOfHimachal #ProudMoment #CreativeIndia #IndianArt #ViralNews #ChambaNews

Chamba, Chamba | Aug 4, 2026

Chamba, Chamba | Aug 4, 2026

मिंजर मेले में व्यापारी हुए परेशान, बोले रेहड़ी फहड़ी नहीं दे रहे लगाने..! और अगर लगाते है रेहड़ी तो क्या कोर्ट के ऑर्डर की उड़ेगी धज्जिया..?
#himachalpradesh #chamba

मिंजर मेले में व्यापारी हुए परेशान, बोले रेहड़ी फहड़ी नहीं दे रहे लगाने..! और अगर लगाते है रेहड़ी तो क्या कोर्ट के ऑर्डर की उड़ेगी धज्जिया..? #himachalpradesh #chamba

Chamba, Chamba | Aug 4, 2026

बारिश ओर तूफ़ान में भी अनशन जारी 🌧️🌧️ सलूणी प्रशासन पहुंचा स्पॉट पर 👇👇 #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #Education #StudentHealth #GMSSSSalooni #SMC #AnjuDhiman #DesRajThakur #PahadiNews #HimachalNews #SchoolNews #Students #BreakingNews #SalooniNews - Chamba News