Public App Logo
Profile Picture

Pahadi News

@pahadisuneel88
87Followers
0Following
Pm Shree CBSC GSSS किहार के लिए हुई नियुक्ति
Pahadi News  Suneel Pahadi ✍️
Video 1
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चिड़गांव और जांगला को CBSE स्कूल बनाने की घोषणा
आज देश की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन।
Video 4
Video 5
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्पेयर nis:value=स्पेयर nis:enabled=true nis:link/> टायर बना <nis:link nis:type=tag nis:id=नशे nis:value=नशे nis:enabled=true nis:link/> का ठिकाना! ट्रक से 20.020 किलो भुक्की बरामद
भोटा क्षेत्र के सौर ठमाणी में सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक की तलाशी लेकर 20.020 किलोग्राम भुक्की (चूरापोस्त) बरामद की है। पुलिस के अनुसार नशीला पदार्थ ट्रक के स्पेयर टायर के अंदर छिपाकर ले जाया जा रहा था।
Suneel Pahadi ✍️ 
<nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhota nis:value=Bhota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saurthamani nis:value=SaurThamani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ndps nis:value=NDPS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=churapost nis:value=ChuraPost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugnews nis:value=DrugNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/>
🎵 चुराह के उभरते कलाकार चमन सोनी का ‘कैलाश यात्रा’ गाना यूट्यूब पर वायरल
मात्र तीन दिन में 40 हजार से अधिक लोगों ने देखा, पारंपरिक गीत को मिल रहा लोगों का प्यार
हिमगिरी/चुराह। चुराह क्षेत्र के उभरते कलाकार चमन सोनी का नया पारंपरिक गीत ‘कैलाश यात्रा’ इन दिनों यूट्यूब पर खूब लोकप्रिय हो रहा है। गीत को रिलीज होने के महज तीन दिनों में 40 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि दर्शकों की ओर से इसे लगातार प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
हिमगिरी तहसील चुराह के रहने वाले चमन सोनी इससे पहले भी कई गीतों के माध्यम से अपनी पहचान बना चुके हैं। वह ‘वॉइस ऑफ इंडिया’ के विजेता भी रह चुके हैं। चमन सोनी के गीतों में हिमाचली लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत की झलक देखने को मिलती है।
उनका नया गीत ‘कैलाश यात्रा’ पारंपरिक अंदाज में तैयार किया गया है और यूट्यूब पर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने चमन सोनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट: सुनील पहाड़ी | पहाड़ी न्यूज़
Video 8
❤️ यशवंत खन्ना ने पत्नी संग मनाई 18वीं शादी की सालगिरह 💐
कहते हैं कि रिश्ते वक्त के साथ बदल जाते हैं, लेकिन 18 साल का साथ यह सिखाता है कि सच्चा रिश्ता वक्त के साथ बदलता नहीं, बल्कि और गहरा होता जाता है।
कांग्रेस पार्टी के कर्मठ, जुझारू एवं लोकप्रिय कार्यकर्ता यशवंत खन्ना ने अपनी धर्मपत्नी के साथ अपनी 18वीं शादी की सालगिरह हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर अपनी जीवनसंगिनी को सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
यशवंत खन्ना ने अपनी पत्नी के लिए भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि जीवन की सबसे खूबसूरत उपलब्धि कोई मुकाम नहीं, बल्कि जीवनसाथी का हर सुख-दुख में साथ होना है।
उन्होंने कहा कि उनकी हमसफ़र उनकी ताकत और जीवन की सबसे खूबसूरत वजह हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका यह साथ यूं ही हमेशा बना रहे।
💐 यशवंत खन्ना एवं उनकी धर्मपत्नी को 18वीं शादी की सालगिरह पर पहाड़ी न्यूज़ की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
Pahadi News  Suneel Pahadi ✍️ <nis:link nis:type=tag nis:id=anniversary nis:value=Anniversary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=18thanniversary nis:value=18thAnniversary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yashwantkhanna nis:value=YashwantKhanna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शादीकीसालगिरह nis:value=शादीकीसालगिरह nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हार्दिकशुभकामनाएं nis:value=हार्दिकशुभकामनाएं nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pahadinews nis:value=PahadiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=suneelpahadi nis:value=SuneelPahadi nis:enabled=true nis:link/>
हिंगराज चिराग के शैक्षिक नवाचार से 96 प्राथमिक विद्यालयों के 818 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Suneel Pahadi ✍️ 
सलूणी (चंबा)।
शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोगों और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित शिक्षक हिंगराज चिराग ने एक सराहनीय शैक्षिक पहल शुरू की है। उनके इस नवाचार से शिक्षा खंड सलूणी, जिला चंबा के 96 प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पाँचवीं के 818 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

हिंगराज चिराग ने इन विद्यार्थियों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), सैनिक स्कूल तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई है। यह अध्ययन सामग्री आज खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (BEEO), सलूणी के माध्यम से संबंधित विद्यालयों तक उपलब्ध करवाई गई। इस पूरी पहल में होने वाले खर्च का वहन हिंगराज चिराग ने अपनी स्वयं की वेतन राशि से किया है।

इस पहल की विशेषता केवल अध्ययन सामग्री तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करवाने के लिए वर्कशीट और OMR शीट भी उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि छोटी कक्षा से ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया और परीक्षा-पद्धति से परिचित करवाया जा सके।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है। इस ऑनलाइन पहल से हिमाचल प्रदेश का कोई भी इच्छुक विद्यार्थी जुड़ सकता है। विद्यार्थियों की शैक्षिक जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान के लिए अभिभावकों, संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों तथा राष्ट्रीय स्तर के मेंटरों के सहयोग से मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

हिंगराज चिराग का मानना है कि यदि बच्चों को प्राथमिक कक्षा से ही सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल जाए, तो ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थी भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें साकार कर सकते हैं।

आकांक्षी जिला चंबा के सलूणी जैसे दूरदराज क्षेत्र में शुरू की गई यह पहल निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाली है। छोटी कक्षा में मिलने वाला यह अतिरिक्त शैक्षिक प्रोत्साहन भविष्य में इन बच्चों को अपने परिवार, समाज और देश के लिए अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम उपयोग करने की दिशा में प्रेरित कर सकता है।

हिंगराज चिराग की यह पहल इस संदेश को मजबूत करती है कि एक शिक्षक की सोच और सकारात्मक प्रयास सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।
Pahadi News Suneel Pahadi ✍️
हिमगिरी–सियुल् सड़क पर बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची जान! 
Suneel Pahadi ✍️ 
हिमगिरी–सियुल् सड़क पर आज उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब रेत लेकर हिमगिरी की ओर जा रहा एक टिप्पर  चढ़ाई पर सड़क की खस्ताहालत के कारण अचानक बंद हो गया। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े गड्ढों और खराब स्थिति के चलते टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर खिसकने लगा।

देखते ही देखते टिप्पर का अगला हिस्सा सड़क से बाहर निकल गया और नीचे नाले की ओर जाने लगा। 
गनीमत रही कि टिप्पर नाले में गिरने से बच गया। अगर यह अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था 

<nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himgiri nis:value=Himgiri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=siulroad nis:value=SiulRoad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हिमगिरी nis:value=हिमगिरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
सलूणी मंजीर के समीप भातियोंडनाल में एक राशन से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया है। गाड़ी में कितने थे अभी तक पुष्टि नहीं हुई है ।
पूरी खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। 
Pahadi News  Suneel Pahadi  ✍️
Video 13
SDM सलूणी श्री सुरिंदर कुमार कटोच जी को सम्मानित करते हुए तहसीलदार सलूणी श्री अभिराय सिंह ठाकुर जी nive तहसीलदार सलूणी श्री D C राणा जी और स्टाफ
SDM सलूणी को सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनायें।
चम्बा की बेटी सीमा की सफलता पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने चुराह विधायक हंस राज का जताया आभार

चंबा। एशियन स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चंबा और हिमाचल का नाम रोशन करने वाली धाविका  उड़नपरी सीमा सीमा की सफलता पर पूर्व जिला परिषद सदस्य  मनोज कुमार मनु  ने खुशी जताई है। उन्होंने सीमा के संघर्ष के दौर में सहयोग और हौसला देने के लिए चुराह  विधायक डॉक्टर Hans Raj  का आभार व्यक्त किया।
मनोज कुमार मनु ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि हंस राज ने सीमा के संघर्ष के समय उनका सहारा दिया था। उन्होंने कहा कि आज सीमा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, जिसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ समय पर मिले सहयोग को भी जाता है।

उन्होंने कहा, “आदरणीय विधायक बड़े भाई हंस राज जी का तह दिल से धन्यवाद। आप उन नेताओं में रहे, जिन्होंने संघर्ष के समय सीमा को सहारा दिया। यही परिणाम है कि आज सीमा पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना पाई है।”
गौरतलब है कि मनोज कुमार मनु करियां वार्ड से जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। सीमा की उपलब्धियों पर वे लगातार उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते रहे हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> Pahadi News Suneel Pahadi ✍️
1 अक्टूबर से WhatsApp नहीं रहेगा फ्री
Business यूजर्स को देना होगा चार्ज
Video 18
लो ज़ी तो हिमगिरी के किसानों की लग गई लॉटरी!हिमगिरी में हरे मटर की बम्पर फसल,शुरुआत में ही 150 के पार चल रहे दाम 
Pahadi News 
चम्बा : चुराह उपमंडल के हिमगिरी क्षेत्र के कुंडा, खड़कियाला, कटोगा, कलोग व चेची गांवों में हरे मटर की तुड़वाई शुरू हो गई है। खेतों में बम्पर फसल से किसान खुश हैं।
कुंडा में सड़क किनारे अस्थायी मंडी सज गई है, व्यापारी घर-द्वार आकर मटर खरीद रहे हैं। शुरुआत में ही दाम 150 से 155 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
किसान प्रेम सिंह, राकेश कुमार, ज्ञान चंद आदि ने बताया कि यदि यही भाव रहा तो अच्छी कमाई होगी। बताते चलें तो कुंडा गांव मटर की खेती के लिए पूरे जिले में मशहूर है।
Suneel Pahadi ✍️
पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा नरियाल द्वारा उपलब्ध करवाये गये स्वच्छता वाहन को हर झंडी दिखा कर रवाना करते हुए लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज।
Suneel Pahadi ✍️
समाजसेवी अंजू धीमान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
सलूणी विश्राम गृह में समर्थकों ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Suneel Pahadi ✍️ 
सलूणी। समाजसेवी अंजू धीमान का जन्मदिन मंगलवार को सलूणी विश्राम गृह में उनके चाहने वालों और समर्थकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों की ओर से केक, चाय और समोसे का विशेष इंतजाम किया गया।
जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अंजू धीमान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
समारोह में लोगों की भारी मौजूदगी ने अंजू धीमान के प्रति क्षेत्रवासियों के जुड़ाव को भी दर्शाया। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली अंजू धीमान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक एकत्रित हुए।
पहाड़ी न्यूज़ सुनील पहाड़ी Pahadi News
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
रावी की लहरों पर लौटा रिवर राफ्टिंग का रोमांच : चम्बा
इस से टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की संभावना