भलूनी भवानी धाम चोरी कांड पर भड़के RJD MLC अशोक पांडेय, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
रोहतास जिले दिनारा प्रखंड के प्रसिद्ध मां यक्षिणी भवानी धाम भलूनी मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस घटना को लेकर राजद के विधान पार्षद (MLC) अशोक पांडेय ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर माता के कीमती आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिए थे। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। राजद एमएलसी अशोक पांडेय ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।
सुनिए, राजद एमएलसी अशोक पांडेय ने क्या कहा।