भालूनी धाम पुलिस चौकी में तैनात पदाधिकारी और पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित
रोहतास जिले दिनारा प्रखंड के प्रसिद्ध भालूनी भवानी धाम मंदिर में चोरी की घटना के बाद रोहतास एसपी मिस्टर राज ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदिर सुरक्षा में लापरवाही को लेकर भालूनी धाम पुलिस चौकी में तैनात पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
रविवार को मंदिर में चोरी की घटना की जांच के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की। इससे पहले एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।