भालूनी धाम में चोरी के बाद विधायक आलोक सिंह की पहल, माता रानी के आभूषणों की खुद कराये मापी, बनवाकर करेंगे दान
रोहतास: जिले के प्रसिद्ध भालूनी भवानी धाम स्थित मां यक्षिणी भवानी मंदिर में चोरी की घटना के बाद दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने माता रानी के श्रृंगार के लिए नए आभूषण बनवाने की पहल की है। विधायक ने स्वयं माता रानी के आभूषणों की मापी करवाई और अपने स्तर से नए आभूषण बनवाकर मंदिर में दान करेंगे।
मंदिर में हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में निराशा है। इस बीच विधायक की ओर से की गई इस पहल को माता रानी के श्रृंगार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Alok Singh Yakshini bhawani Bhaluni dham