एमआईटी मुजफ्फरपुर में 'स्टार्टअप बिहार – मार्केट कनेक्ट 2026' का सफल आयोजन
स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर दिया गया जोर; विशेषज्ञों और स्टार्टअप्स ने साझा किए व्यावहारिक अनुभव
उद्योग विभाग, बिहार सरकार की पहल 'स्टार्टअप बिहार' के अंतर्गत गुरुवार को एमआईटी (MIT) मुजफ्फरपुर परिसर में 'स्टार्टअप बिहार – मार्केट कनेक्ट 2026' का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्टार्टअप सेल एमआईटी मुजफ्फरपुर और स्टार्टअप सेल एल.एन.एम.सी.बी.एम. मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। 'स्थानीय नवाचार से बाजार के अवसरों तक' की थीम पर आधारित यह एकदिवसीय कार्यक्रम बिहार के सभी 38 जिलों के 47 स्टार्टअप सेल्स में एक साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री विजय शंकर प्रसाद, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री आशुतोष कुमार झा, पोस्टल ऑफिस के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट श्री नवीन कुमार, इनक्यूबेशन प्रभारी डॉ. संजय कुमार, एमआईटी मुजफ्फरपुर स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. अमित कुमार वर्मा तथा एल.एन.एम.सी.बी.एम. मुजफ्फरपुर के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. किशोर पार्थ विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के सफल समन्वय में जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर श्री राकेश कुमार साह, श्री कुणाल सिंह और स्टार्टअप स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव रोहित राज की प्रमुख भूमिका रही।
इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने उद्यमिता और बाजार विस्तार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए, जिनमें मुख्य रूप से एडजीनिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मिंस एस्पायर मार्केटिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और स्पॉन्सर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल रहे। सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, ई-कॉमर्स और ओएनडीसी के माध्यम से बड़े बाजारों तक पहुँच बनाने का मार्गदर्शन दिया गया। वहीं, जीएम डीआईसी ने बिहार सरकार की औद्योगिक नीतियों और स्टार्टअप्स को मिल रहे संस्थागत सहयोग की जानकारी दी। अंत में विशेषज्ञ संवाद और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
Musahri, Muzaffarpur | Nov 27, 2026