लालबर्रा: ग्राम कंजई रेस्ट हाउस के सामने राज्य मार्ग 26 पर गिरा पेड़, सरपंच आनंद बिसेन की तत्परता से खुला मार्ग
दिनभर हुई लगातार रिमझिम बरसात के बीच 2 सितंबर को शाम लगभग 6 बजे ग्राम कंजई रेस्ट हाउस के सामने मुख्य राज्य मार्ग 26 पर एक विशाल पुराना पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ सीधे सड़क के बीचों-बीच गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर राहगीरों, यात्रियों, कार चालकों और भारी मोटर ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। घ