पौड़ी में कब्रिस्तान के सामने दिखा गुलदार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
पौड़ी। शहर में कब्रिस्तान के सामने गुलदार दिखाई देने का मामला सामने आया है। गुलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, गुलदार कब और किस स्थान पर दिखाई दिया, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।