थापली धारकोट में गुलदार का आतंक, दो बकरियों को बनाया निवाला।
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के पट्टी कफोलस्यूं स्थित ग्राम थापली के थापली धारकोट में गुलदार ने विक्रम सिंह की दो बकरियों को निवाला बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता पर अंकुश लगाने और प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।