जनप्रतिनिधियों के मुंह पर तमाचा,दस साल की अनदेखी! गैड़गढ़ में ग्रामीणों ने अपने दम पर छेड़ी सड़क सुधारने की मुहिम।
चौबट्टाखाल विधानसभा के कफलड़ी गांव के तोक गैड़गढ़ में सड़क की समस्या से परेशान करीब 20 परिवारों ने अब खुद ही रास्ता सुधारने का जिम्मा उठा लिया है। ग्रामीण अपने खर्च पर जेसीबी से सड़क के मोड़ दुरुस्त करवा रहे हैं, जबकि श्रमदान से पुस्ते भी बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दस साल से सड़क सुविधा का इंतजार करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में अब चुनाव के दौरान गांव पहुंचने वाले नेताओं से वे सड़क की बदहाली पर जवाब मांगेंगे।
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026