Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
deepbisht032
Previous slide
Next slide
श्रीनगर में चाय की दुकान पर रुके सीएम धामी, स्थानीय लोगों से किया संवाद पौड़ी चुंगी पर मंगल सिंह की दुकान में पी चाय, बच्चियों और अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने खुद परोसी चाय।
Pauri, Garhwal
| Oct 29, 2026
MORE NEWS
पौड़ी में पूर्व विधायक मुकेश कोली ने तेज किया जनसंपर्क, तीसरी बार भी भाजपा की जीत का किया दावा पौड़ी विधानसभा में 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा के पूर्व विधायक मुकेश कोली ने भी अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता के बीच अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने के साथ ही वह पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को भी जनता के बीच रख रहे हैं। मुकेश कोली ने आगामी विधानसभा चुनाव में पौड़ी सीट पर भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए लगातार तीसरी बार पार्टी की जीत का दावा किया है। उनके लगातार क्षेत्र भ्रमण को 2027 के चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के बीच अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनसंपर्क अभियान के जरिए भाजपा और अन्य राजनीतिक दल जनता के बीच अपनी पकड़ कितनी मजबूत कर पाते हैं।
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026
पौड़ी में कब्रिस्तान के सामने दिखा गुलदार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पौड़ी। शहर में कब्रिस्तान के सामने गुलदार दिखाई देने का मामला सामने आया है। गुलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, गुलदार कब और किस स्थान पर दिखाई दिया, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026
जनप्रतिनिधियों के मुंह पर तमाचा,दस साल की अनदेखी! गैड़गढ़ में ग्रामीणों ने अपने दम पर छेड़ी सड़क सुधारने की मुहिम। चौबट्टाखाल विधानसभा के कफलड़ी गांव के तोक गैड़गढ़ में सड़क की समस्या से परेशान करीब 20 परिवारों ने अब खुद ही रास्ता सुधारने का जिम्मा उठा लिया है। ग्रामीण अपने खर्च पर जेसीबी से सड़क के मोड़ दुरुस्त करवा रहे हैं, जबकि श्रमदान से पुस्ते भी बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दस साल से सड़क सुविधा का इंतजार करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में अब चुनाव के दौरान गांव पहुंचने वाले नेताओं से वे सड़क की बदहाली पर जवाब मांगेंगे।
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026
वाल्मीकि जयंती की झांकी में लगी आग, बच्ची और महिला झुलसीं, जिला अस्पताल में भर्ती। कुलदीप बिष्ट। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पौड़ी के एजेंसी चौक के समीप झांकी के दौरान आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयासों के बीच एक बच्ची और एक महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आग की चपेट में आने से कई अन्य लोगों के कपड़े भी जल गए। घटना के बाद धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा और अग्निशमन के पर्याप्त इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। #Trending #viralreelschallenge
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026
थापली धारकोट में गुलदार का आतंक, दो बकरियों को बनाया निवाला। पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के पट्टी कफोलस्यूं स्थित ग्राम थापली के थापली धारकोट में गुलदार ने विक्रम सिंह की दो बकरियों को निवाला बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता पर अंकुश लगाने और प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026
मल्लिकार्जुन खडगे के विवादित बयान पर आज पौड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का  आक्रोश 
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026
देवप्रयाग में नदी में सीवरेज छोड़ने का आरोप, लोगों में आक्रोश। देवप्रयाग में नदी में सीवरेज छोड़े जाने के आरोप से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इस पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नदी में गंदगी और सीवरेज का प्रवाह आस्था के साथ-साथ पर्यावरण और जल की स्वच्छता को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है।
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026
*लैब टेक्नोलॉजिस्टों का अनोखा प्रदर्शन - 160वें दिन निकाली रोजगार की शव यात्रा*
Pauri, Garhwal | Oct 28, 2026