वाल्मीकि जयंती की झांकी में लगी आग, बच्ची और महिला झुलसीं, जिला अस्पताल में भर्ती।
कुलदीप बिष्ट। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पौड़ी के एजेंसी चौक के समीप झांकी के दौरान आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयासों के बीच एक बच्ची और एक महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आग की चपेट में आने से कई अन्य लोगों के कपड़े भी जल गए। घटना के बाद धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा और अग्निशमन के पर्याप्त इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
#Trending
#viralreelschallenge
Pauri, Garhwal | Oct 29, 2026