दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के पीरो के कनीय अभियंता एकांत कुमार आदित्य ने शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब बताया कि पीरो पीएसएस में 33 केवी यार्ड की मरम्मत और नए उपकरण लगाने का काम किया जाना है। शनिवार को सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यदि शनिवार को काम पूरा नहीं हुआ, तो रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगा।