*जनता के लिए, जनता के द्वारा की मूल भावना पर आधारित है जन-विश्वास अभियान : विधायक डॉ. पाण्डेय*
*मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत पिपलौदा में आयोजित हुआ शिविर, ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनीं*
एंकर,,
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को डॉ अंबेडकर मांगलिक भवन, पिपलौदा में जन-विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसंवाद एवं जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं एवं आवश्यकताएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनके आवेदन प्राप्त किए और प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना।
*जनता की समस्याओं का समाध
Dohad, Dahod | Aug 22, 2026