घाटमपुर: पति से विवाद के बाद फंदे पर लटकी नवविवाहिता, इलाज के दौरान हुई मौत
साढ़ क्षेत्र में पति से विवाद के बाद मायके में नवविवाहिता ने फांसी लगा ली।परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। आनन फानन में परिजन उसे च घाटमपुर लाए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया । वही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।