बड़ौत: CM योगी की अगवानी के लिए बागपत प्रशासन तैयार, कमिश्नर, DIG, DM, SP और राजनेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर की तैयारी का जायजा
Baraut, Bagpat | Feb 11, 2025 छपरौली में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौ अजित सिंह की मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम बुधवार को होगा। जिसका अनावरण CM योगी व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के कर कमलों द्वारा होगा। मंगलवार सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी। पुलिस कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर, DIG कलानिधि नेथन, DM व राजनेताओं ने तैयारी का जायजा लिया।