बड़ौत: बड़ौत पुलिस ने लोयन निवासी आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 11, 2025 बड़ौत पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे बताया कि आरोपी वंश पुत्र संजीव निवासी लोयन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।