बड़ौत: दाहा-बरनावा मार्ग पर गाड़ी में साइड लगने से बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार दंपति पर चलाई गोली, मां-बेटी घायल
Baraut, Bagpat | Feb 10, 2025 दोघट थाना क्षेत्र में दाहा बरनावा मार्ग पर गाड़ी में साइड लगने से बाइक सवार युवकों और कार सवार दंपति के बीच विवाद हो गया। विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार दंपति पर गोली चला दी। जिससे कार में सवार महिला और उसकी बेटी को गोली लग गई। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में टीम गठित कर जांच की जा रही है।