बड़ौत: रमाला क्षेत्र के सूप गांव में तालाब में उतरा मिला युवती का शव, रमाला थाने पर गुमशुदगी दर्ज है
Baraut, Bagpat | Feb 11, 2025 रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में तालाब में सोमवार को युवती का शव उतराता मिला। रमाला पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सूप गांव के तालाब में 19 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर PM हेतु मोर्चरी भेज दिया गया। बताया कि महिला की गुमशुदगी के संबंध में रमाला थाने पर पूर्व में मुकदमा दर्ज है।