बड़ौत: रमाला पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बच्चे को 4 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया
Baraut, Bagpat | Feb 10, 2025 ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना रमाला पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बच्चे को अथक प्रयास के बाद 4 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिस पर परिजनों द्वारा बागपत पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। बच्चे को SI सन्नी चौधरी, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित में हेड कांस्टेबल विकास ने बरामद किया।