बड़ौत: दाहा में धार्मिक स्थल की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा-प्रदर्शन, SDM से कार्रवाई की मांग
Baraut, Bagpat | Feb 10, 2025 दाहा में पुलिस चौकी के सामने बाबा मिर्जा पीर की दरगाह बनी है, जो वर्षों पुरानी है। जिसकी 3 गांव के लोग वर्षों से पूजा करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग पीर की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए चेतावनी दी कि यदि धार्मिक स्थल की भूमि पर किसी ने कब्जा किया, तो CM से शिकायत करेंगे