24 घंटे में हत्या के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को ₹15 हजार इनाम
131 गुमशुदा मोबाइल बरामद करने वाली टीम को मिलेगा ₹25 हजार का नकद पुरस्कार, एसपी ने किया उत्साहवर्धन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने पुलिस टीमों की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।थाना बेलहरकला पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद करने पर पुलिस टीम को ₹15,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।वहीं, 131 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए एसपी द्वारा टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने आमजन से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री को पोस्ट, शेयर या फॉरवर्ड न करें। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कानून का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है। #viralshorts #viralpost
Pro Cell Santkabirnagar Shakti Babul
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 18, 2026