रामभक्ति में सराबोर हुआ खलीलाबाद, जनजागरण यात्रा के साथ श्रीराम कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल मैदान में बुधवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव का भव्य शुभारंभ जनजागरण यात्रा के साथ हुआ। जय श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
मुख्य आयोजक अभिलाष भट्ट के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। परम पूज्य स्वामी विष्णु दास जी महाराज की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
यात्रा के समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ का पूजन और ठाकुर जी की आरती कर कथा का शुभारंभ किया गया।
प्रथम दिवस कथा व्यास विष्णु दास जी महाराज ने रामचरितमानस की महिमा और रामकथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर आयोजक के पिता पूर्व जिला पूर्ति अधिकारी शंभूनाथ भट्ट, बड़े भाई रमेश चंद भट्ट, सर्वेश भट्ट, धीरेन्द्र भट्ट, प्रमोद भट्ट, घनश्याम भट्ट, अभिषेक भट्ट, सत्यम भट्ट, संजू दादा, रजनीश, अरविंद वर्मा, गुड्डू बाबा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सत्यपाल पाल, रोहित पटेल, शिवम तिवारी, सत्येंद्र मल्ल, अंगद राय, अजय सिंह एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनर्जी लाल अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।