किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर इतिहास की पाठशाला पहुंचे सूर्या स्कूल के बच्चे, मगहर में जाना संत कबीर का संदेश
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के शीतकालीन शैक्षणिक भ्रमण के दूसरे चरण में कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक नगरी मगहर का भ्रमण कराया गया। सूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
मगहर पहुंचकर नन्हे विद्यार्थियों ने संत कबीर की निर्वाण स्थली का दर्शन किया और उनके जीवन, विचारों तथा सामाजिक संदेशों को जाना। शिक्षकों ने बच्चों को कबीर के दोहों के माध्यम से प्रेम, भाईचारे, समानता और सद्भाव की सीख दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ाव में सहायक होते हैं।