ROAMS प्रशिक्षण में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को दी गई जानकारी
________________
ई-दक्ष केंद्र में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
________________
कलेक्टर के निर्देश पर जिला कोषालय अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण
________________
खरगोन 03 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के निर्देशानुसार जिला कोषालय खरगोन की ओर से 03 सितंबर को अपराह्न 3.30 बजे ई-दक्ष केंद्र में ROAMS के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के संबंधित समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती हेमलता शर्मा द्वारा ROAMS से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने प्रणाली के प्रभावी उपयोग तथा संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपादित करने के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर सहायक कोषालय अधिकारी श्री तेरसिंह गिरवाल, सिस्टम मैनेजर श्री कमलेश पाटिल सहित जिला कोषालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
#JansamparkMP #khargone