बलराम जयंती पर गायत्री गौशाला में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित
________________
83 गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां एवं उपचार प्रदान किया
________________
गौसेवकों को गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण की दी तकनीकी जानकारी
________________
खरगोन 02 सितम्बर 2026। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार तथा उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. जी.एस. सोलंकी के मार्गदर्शन में बलराम जयंती के अवसर पर गायत्री गौशाला मेहरजा में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह आयोजन गौशालाओं में स्वच्छता अभियान, गौ पूजन, रक्षाबंधन एवं पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने के क्रम में किया गया।
शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. धीरज यादव एवं चिकित्सा सहायक श्री चेतन पटेल द्वारा गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 83 गायों को आवश्यक दवाइयां, इंजेक्शन एवं विविध उपचार प्रदान किए गए। पशु चिकित्सक डॉ. यादव ने गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के संबंध में गौसेवकों को आवश्यक तकनीकी जानकारी भी दी।
इस अवसर पर गौशाला के सचिव डॉ. संतोष पाटीदार, गौ सेवक श्री नवल सिंह जाधव, श्री रवि जाधव एवं लेदला भाई सहित अन्य उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से गौवंश के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं बेहतर देखभाल के प्रति गौसेवकों को जागरूक किया गया।
#JansamparkMP #khargone