Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Khargone

@projskhargone
565Followers
0Following
खरगोन विधानसभा के बीएलओ का प्रशिक्षण संपन्न
________________

विशेष अभियान में नवीन मतदाताओं के फॉर्म-6 प्राप्त करने के दिए निर्देश
________________

स्कूल-कॉलेज एवं मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की होगी कार्रवाई
________________

खरगोन 06 अक्टूबर 2026। विधानसभा क्षेत्र खरगोन के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम श्री सत्येंद्र बेरवा तथा राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री अमित शर्मा द्वारा बीएलओ को निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अक्टूबर माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नवीन एवं पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 प्राप्त कर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए स्कूल एवं कॉलेजों में विशेष कैंप आयोजित करने के साथ-साथ प्रत्येक मतदान केंद्र पर भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

बीएलओ को निर्देशित किया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पूर्व एवं पश्चात जिन मतदाताओं के नाम चिन्हित किए गए हैं, उनकी सूची तैयार कर प्रत्येक नाम की पुनः समीक्षा की जाए। साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए।

प्रशिक्षण में बीएलओ सुपरवाइजरों को भी निर्देशित किया गया कि वे पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी करें तथा अपने क्षेत्र में संचालित विशेष अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 7 से 9 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष कैंप
________________

खरगोन 06 अक्टूबर 2026। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. मनोज झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में खरगोन से उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश सोनरतिया, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री अमित शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी जुड़े।

बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी श्री सोनरतिया द्वारा बताया गया कि 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने वाले पात्र नागरिकों तथा नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।

विशेष रूप से बताया गया कि फॉर्म-6 में अब घोषणा पत्र भरना अनिवार्य नहीं है। पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुरु प्रसाद ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
सेवा संकल्प वृक्ष कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर की मिट्टी भोपाल भेजी जाएगी
________________

एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प
________________

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में हुआ सेवा संकल्प वृक्ष कार्यक्रम
________________

खरगोन 06 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन परिसर में “सेवा संकल्प वृक्ष” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 36 एमपी बटालियन एनसीसी, खंडवा के कमान अधिकारी कर्नल के. राजेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एस. चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर की मिट्टी एकत्रित कर दो-दो किलोग्राम के दो पैकेट तैयार किए गए। इनमें से एक पैकेट एसयूओ मंशाराम चौहान तथा दूसरा पैकेट यूओ प्राची सज्जन द्वारा तैयार किया गया। तैयार मिट्टी के पैकेटों को बायोडिग्रेडेबल थैलियों में सुरक्षित रूप से पैक कर भोपाल भेजा जाएगा।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में इस मिट्टी का उपयोग पौधारोपण के लिए किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन की मिट्टी को पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और सेवा संकल्प से जोड़ा गया है।

कार्यक्रम में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट श्री संतोष राठौड़, महिला एनसीसी अधिकारी डॉ. रंजिता पाटीदार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वंदना बर्वे सहित प्राध्यापकगण, महाविद्यालयीन स्टाफ, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना एवं राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प को व्यक्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
विधि महाविद्यालय में सी.एम. यूथ कॉन्क्लेव 2026 का हुआ सीधा प्रसारण
________________

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से किया संवाद, वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प
________________

लोक सेवा आयोग की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित कराने की घोषणा से विद्यार्थियों में उत्साह
________________

खरगोन 06 अक्टूबर 2026। शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सी.एम. यूथ कॉन्क्लेव 2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मंडलोई, प्राध्यापकगण एवं विधि विद्यार्थी शामिल हुए।

सीधे प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत के संकल्प के अंतर्गत वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही युवाओं के लिए लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने युवाओं के साथ प्रश्न-उत्तर एवं संवाद सत्र में विशेष रुचि दिखाई। सीधे प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त हुई।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस सीधे प्रसारण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मुख्यमंत्री के युवा केंद्रित विचारों एवं संवाद को ध्यानपूर्वक सुना।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
Video 5
सात देशों के 16 विदेशी टूर ऑपरेटर्स ने जाना महेश्वर के ग्रामीण पर्यटन का अनूठा अनुभव
________________

नावड़ा तोड़ी एवं बोथू में नर्मदा, प्राकृतिक होमस्टे, कृषि और निमाड़ी संस्कृति से हुए रूबरू
________________

ग्रामीण पर्यटन के साथ लोकमाता अहिल्यादेवी की ऐतिहासिक विरासत से भी हुए परिचित
________________

खरगोन 05 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 के अंतर्गत सात देशों से आए 16 विदेशी टूर ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने महेश्वर क्षेत्र के ग्रामीण पर्यटन गांव नावड़ा तोड़ी एवं बोथू का भ्रमण किया। विदेशी मेहमानों ने यहां नर्मदा नदी, ग्रामीण जीवन, प्राकृतिक होमस्टे, कृषि, स्थानीय खान-पान एवं निमाड़ी लोक संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

पर्यटन नोडल अधिकारी श्री नीरज अमझरे ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल का नावड़ा तोड़ी के रामघाट पर ग्रामीण पर्यटन हितग्राहियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद नाव के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल बोथू नर्मदा घाट पहुंचा, जहां ग्रामीण परिवेश में संचालित होमस्टे का भ्रमण किया। स्थानीय मिट्टी एवं प्राकृतिक संसाधनों से निर्मित पारंपरिक आवासों को देखकर विदेशी प्रतिनिधियों ने ग्रामीण पर्यटन की अवधारणा और स्थानीय जीवनशैली को समझा।

भ्रमण के दौरान विदेशी टूर ऑपरेटर्स ने गांव में केले एवं पपीते की खेती का अवलोकन किया तथा कृषि आधारित ग्रामीण जीवन के बारे में जानकारी ली। उन्हें स्थानीय पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, जिनमें केले, छाछ, नींबू पानी सहित अन्य स्थानीय खाद्य पदार्थ शामिल रहे। ग्राम की निमाड़ी भजन मंडली द्वारा गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति ने विदेशी मेहमानों को निमाड़ की लोक संस्कृति से रूबरू कराया।

लोकमाता अहिल्यादेवी के जीवन एवं सुशासन से हुए परिचित
________________

कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा लोकमाता अहिल्यादेवी जी के जीवन एवं उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर आधारित प्रकाशित पुस्तिका सभी विदेशी आगंतुकों को भेंट की गई। पुस्तिका के माध्यम से अतिथियों को लोकमाता अहिल्यादेवी के जीवन, सुशासन, जनकल्याण एवं महेश्वर से उनके ऐतिहासिक जुड़ाव की जानकारी मिली। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण पर्यटन के साथ महेश्वर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को भी विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

महेश्वर के ग्रामीण पर्यटन गांवों का यह भ्रमण विदेशी टूर ऑपरेटर्स के लिए नर्मदा, प्रकृति, कृषि, पारंपरिक आवास, स्थानीय भोजन एवं लोक संस्कृति को एक साथ अनुभव करने का विशेष अवसर रहा। “The Boat Village” के रूप में विकसित किए जा रहे नावड़ा तोड़ी एवं बोथू में ग्रामीण समुदाय की सहभागिता के माध्यम से पर्यटन के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के परियोजना प्रबंधक श्री दुर्गेश, परियोजना संस्था बकरी छाप से श्री दीपक दुबे, हुनरशाला से श्री रामेश्वर चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री श्याम तिवारी, गाइड श्री जय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी, संस्था प्रतिनिधि एवं ग्रामीण पर्यटन हितग्राही उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/>
AI और Finance के समन्वय से भविष्य में रोजगार एवं करियर के नए अवसर : CA मधुर सोमानी
________________

शासकीय कन्या महाविद्यालय में “AI+Finance+CA+Future” विषय पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित
________________

छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से AI और वित्त के बदलते स्वरूप को रचनात्मक ढंग से किया प्रदर्शित
________________

खरगोन 05 अक्टूबर 2026। शासकीय कन्या महाविद्यालय, खरगोन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत छात्राओं को वित्तीय क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से “AI+Finance+CA+Future” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के प्रशिक्षक एवं विषय विशेषज्ञ CA श्री मधुर सोमानी ने छात्राओं को AI और Finance के बदलते स्वरूप, वित्तीय क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग तथा भविष्य में CA एवं वित्तीय विशेषज्ञों के लिए उपलब्ध नए अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में AI वित्तीय विश्लेषण, डाटा प्रबंधन, ऑडिट, टैक्सेशन, जोखिम प्रबंधन एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और तीव्र बना रहा है। उन्होंने छात्राओं को तकनीकी ज्ञान के साथ वित्तीय क्षेत्र में आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा “AI+Finance+CA+Future” विषय पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर तैयार किए गए। पोस्टरों के माध्यम से AI एवं वित्त के समन्वय से भविष्य में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। छात्राओं ने संदेश दिया कि तकनीक और वित्त का समन्वय आने वाले समय में करियर के नए अवसरों का सृजन करेगा।

पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी कशीश चौहान प्रथम एवं कुमारी जया ब्राह्मण्मणे द्वितीय

पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी कशीश चौहान, B.Com. तृतीय वर्ष ने प्रथम तथा कुमारी जया ब्राह्मण्मणे, B.A. प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति राठौड़ हाडा, मुख्य वक्ता CA श्री मधुर सोमानी, डॉ. मनीषा चौहान, डॉ. सेवंती डावर, डॉ. बसंती मुझाल्दे एवं प्रो. कविता बर्थडे ने विजेता छात्राओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ से डॉ. सज्जाद हुसैन जाफरी, डॉ. शैलेंद्र मालीवाड़, डॉ. ममता गोयल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी डॉ. मनीषा चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. बसंती मुझाल्दे ने किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को करियर निर्माण की दी जानकारी
________________

प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा के साथ रोजगार के अवसरों पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
________________

सीनियर अ.ज.जा. बालक छात्रावासों में आयोजित हुआ ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम
________________

खरगोन 05 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सीनियर अ.ज.जा. बालक छात्रावास क्रमांक 1, 2 एवं 3 खरगोन में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा में प्रवेश, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

करियर काउंसिलिंग के दौरान श्री सलीम खान, विषय विशेषज्ञ ने विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश तथा पात्रता परीक्षाओं के माध्यम से एडमिशन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। श्री हिमांशु वास्कले, व्याख्याता, पॉलिटेक्निक कॉलेज ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के विभिन्न अवसरों एवं पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। श्री अजय मुजाल्दे, टीपीओ, आईटीआई ने कौशल शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की।

इसी क्रम में श्री आनंद टेकाडे ने विद्यार्थियों को डिस्टेंस एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। श्री राजपाल सिंह, जिला रोजगार कार्यालय खरगोन ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथा रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसरों का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री नोकदार डावर, श्री राम सिंह डीमके एवं श्री राकेश निगोले, अधीक्षकों द्वारा विषय विशेषज्ञों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
Video 10
सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत आयोजित हुआ शिविर
________________

500 से अधिक हितग्राहियों को मिली विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी और लाभ
________________

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दिया उपचार एवं परामर्श
________________

खरगोन 04 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 18 से अधिक विभागों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से 500 से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। साथ ही विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि योजनाएं पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई जाती हैं, इसलिए पात्र हितग्राही योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ अवश्य लें।

18 से अधिक विभागों ने लगाए योजनाओं के स्टॉल

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य, शिक्षा, कृषि, श्रम, सामाजिक न्याय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, कौशल विकास एवं उद्यमिता, आधार, समग्र ई-केवाईसी सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर पात्र हितग्राहियों को शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ नए आवेदनों का पंजीयन, दस्तावेजों का सत्यापन एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

नशामुक्ति एवं स्वच्छता की दिलाई शपथ

विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति एवं स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह में कम से कम दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के संकल्प को साकार करने में योगदान दे। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान के तहत समुदाय, परिवार और मित्रों के साथ स्वयं को भी नशामुक्त रखने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।

शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया अरुण जोशी, सभापति श्री धीरेंद्रसिंह चौहान, पार्षद सर्वश्री जगन्नाथ सांवले, श्री संतोष वर्मा, श्रीमती बेबीबाई मंडलोई, श्रीमती संध्या दांगी, श्रीमती तृप्ति रावत, एल्डरमेन श्री अनिल गुप्ता, श्रीमती सुनीला गांगले, श्री दीपक कराले, पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश पाटीदार, श्री राजेश रावत, श्री किशोर रावत, श्री सुमित चंदेल, मंडल अध्यक्ष श्री रवि वर्मा, श्री अभिलाष अत्रे, समाजसेवी श्री संतोष पाटीदार, श्रीमती सीमा वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री वीरेंद्र कटारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, नगरपालिका सीएमओ सुश्री कमला कौल सहित अन्य जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
महेश्वर नर्मदा भवन परिसर में आयोजित हुआ सेवा सेतु शिविर
________________

‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत नागरिकों को मौके पर मिली विभिन्न शासकीय सेवाओं की सुविधा
________________

योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ
________________

खरगोन 04 अक्टूबर 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महेश्वर के नर्मदा भवन परिसर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए गए।

शिविर के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र एवं योजनाओं से संबंधित हितलाभ प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। नागरिकों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और आवेदन प्रस्तुत किए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय स्टॉल पर उपलब्ध सेवाओं, योजनाओं तथा हितग्राहियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम पटेल, पार्षद श्री विक्रम यादव, श्री शैलेंद्र जैन, श्री शेरू अंसारी, श्री स्वप्निल गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री पूर्वा मंडलोई, तहसीलदार श्री कैलाश सस्तिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रियंक पंड्या सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत कन्या छात्रावास में करियर काउंसिलिंग आयोजित
________________

विशेषज्ञों ने बैंकिंग, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
________________

छात्राओं को स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से करियर निर्माण के बताए विकल्प
________________

खरगोन 04 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ कार्यक्रम के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती जिला संयुक्त कन्या छात्रावास, खरगोन में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगार, स्वरोजगार एवं करियर निर्माण के विभिन्न अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में श्री रजत अग्रवाल, निदेशक, आरसेटी खरगोन ने बैंकिंग सेक्टर, स्वरोजगार के अवसर एवं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रीतिबाला सस्ते ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक रणनीति एवं उपयोगी सुझाव साझा किए।

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता श्री रूपेश अखेपुरिया ने छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के विभिन्न विकल्पों से अवगत कराया। आईटीआई के टीपीओ श्री अजय मुजाल्दे ने कौशल शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। श्री आनंद टेकाडे ने डिस्टेंस एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों के बारे में बताया, जबकि जिला रोजगार कार्यालय के श्री राजपाल सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों एवं संभावनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने करियर एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। अंत में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मनोरमा सोनी ने सभी अतिथियों एवं मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत पीपलझोपा में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न
________________

सांसद ने आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का किया सम्मान, हितग्राहियों से की चर्चा
________________

जनप्रतिनिधियों और समुदाय के सहयोग से आँगनवाड़ी केंद्रों को और सशक्त बनाने पर दिया जोर
________________

खरगोन 04 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जिले के सभी आँगनवाड़ी केंद्रों में ‘‘आँगन मिलन सेवा’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में परियोजना भगवानपुरा के जनजातीय वन ग्राम पीपलझोपा में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खरगोन-बड़वानी क्षेत्र के सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष भगवानपुरा श्री महेंद्र किराड़े, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री चंद्रसिंह वास्कले सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज एवं परियोजना अधिकारी भगवानपुरा श्री नंदराम चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आँगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और समुदाय के सहयोग से आँगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने नागरिकों से अपने निजी समारोह जैसे जन्मोत्सव, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य उत्सव आँगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि आँगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषणयुक्त आहार एवं स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ खेल-खेल में अनौपचारिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य की शिक्षा के लिए तैयार किया जाता है। साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। वहीं एनआरएलएम की दीदियों द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के संबंध में अपनी सफलता की कहानी साझा की गई। हितलाभ वितरण के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण भी किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि ‘‘आँगन मिलन सेवा’’ अभियान का उद्देश्य आँगनवाड़ी केंद्रों को सेवा, पोषण, सीखने, सहभागिता और सम्मान के उत्सव के रूप में सक्रिय करना है। अभियान तीन चरणों में जिले के आँगनवाड़ी केंद्रों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। परियोजना भगवानपुरा में कुल 227 आँगनवाड़ी केंद्र हैं, जिनमें प्रथम चरण में 57, द्वितीय चरण में 57 तथा तृतीय चरण में 113 आँगनवाड़ी केंद्रों में यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
कसरावद मंडी परिसर में आयोजित हुआ सेवा सेतु शिविर ‘सरकार आपके द्वार’
________________

योजनाओं की जानकारी के साथ हितग्राहियों को दी गई स्वास्थ्य एवं अन्य सेवाएं
________________

खरगोन 03 अक्टूबर 2026। कसरावद मंडी परिसर में सेवा सेतु शिविर ‘सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को पात्र एवं लाभ से वंचित हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा।

शिविर में समस्त विकासखंडीय अधिकारियों द्वारा विभागवार स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेकर संबंधित विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों एवं हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर ने भी शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
Video 16
Video 17
सेवा संकल्प अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान आयोजित
________________

छात्राओं ने दो घंटे श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
________________

प्लास्टिक उन्मूलन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
________________

खरगोन 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन में 03 अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता तथा प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 30 छात्राओं ने सहभागिता करते हुए करीब दो घंटे श्रमदान किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति हाडा ने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुश्री कविता बर्थडे उपस्थित रहीं। सेवा संकल्प अभियान की संयोजक श्रीमती उमा मंडलोई तथा सदस्य डॉ. सखाराम मकवाना, डॉ. बसंती मुजाल्दा एवं श्रीमती अनीता चौहान ने भी सहभागिता की। छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं को करियर मार्गदर्शन
________________

प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
________________

स्वरोजगार के विभिन्न विकल्पों से भी कराया अवगत
________________

खरगोन 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत विरांगना रानी दुर्गावती कर्मचारी पुत्री छात्रावास एवं रानी दुर्गावती महाविद्यालय कन्या छात्रावास, खरगोन में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रिया, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

करियर काउंसिलिंग के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज की व्याख्याता सुश्री राम्या रावत ने कंप्यूटर साइंस से संबंधित पाठ्यक्रम एवं करियर विकल्पों की जानकारी दी। पॉलिटेक्निक कॉलेज की व्याख्याता सुश्री पूजा सवाल्दे ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों एवं संभावनाओं से छात्राओं को अवगत कराया।

इसी प्रकार जिला रोजगार कार्यालय के श्री राजपाल सिंह ने रोजगार के विभिन्न अवसरों, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों एवं उपलब्ध संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। श्री आनंद टेकाडे ने छात्राओं को स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न विकल्पों एवं अवसरों की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती संगीता डावर एवं श्रीमती लता चौहान, अधीक्षिका द्वारा उपस्थित विषय विशेषज्ञों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्र झिरन्या में जनविश्वास शिविर आयोजित
________________

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 121 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार
________________

टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की दी जानकारी
________________

खरगोन 03 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र झिरन्या के मंडी परिसर में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य, शिक्षा, श्रम, सामाजिक न्याय, आयुष्मान भारत, आधार, समग्र ई-केवाईसी, रोजगार एवं स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। यहां पात्र हितग्राहियों को शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ नए आवेदनों का पंजीयन, दस्तावेजों का सत्यापन एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आए 121 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इनमें 16 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी शामिल रहा। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य जांच के दौरान सिकल सेल, डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन से संबंधित जांच एवं परीक्षण किए गए। हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों तथा बच्चों का भी परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे एवं विधायक सुश्री झूमा सोलंकी द्वारा टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी, कुष्ठ रोग तथा मौसमी बीमारियों के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

शिविर में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री राजेश शाक्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीएस चौहान सहित अन्य जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा बीमारियों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार के लिए जागरूक किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janvishwasabhiyan2026 nis:value=JanVishwasAbhiyan2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम nis:value=हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम nis:enabled=true nis:link/>
माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास भवन का भूमिपूजन
________________

39 करोड़ 68 लाख 17 हजार रुपये की लागत से बनेगा छात्रावास भवन
________________

500 बालिकाओं को मिलेगी आवासीय सुविधा, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
________________

खरगोन 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत धूलकोट में माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

लगभग 39 करोड़ 68 लाख 17 हजार रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास भवन में करीब 500 बालिकाओं को आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा। भवन निर्माण से दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आवश्यक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में आवासीय शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि छात्रावास भवन के निर्माण से क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार, भगवानपुरा मंडल अध्यक्ष श्री महेश डावर, जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र किराड़े, पूर्व विधायक श्री जमनासिंह सोलंकी, श्री विजय सिंह सोलंकी, श्री सुभाष पंवार, श्री चंदरसिंह वास्कले, श्री जयनारायण गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने छात्रावास भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। छात्रावास भवन क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
Video 22
Video 23
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छात्रावासों में करियर काउंसिलिंग आयोजित
________________

विषय विशेषज्ञों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
________________

छात्राओं को स्वरोजगार, डिजिटल जागरूकता एवं कौशल शिक्षा के प्रति किया प्रेरित
________________

खरगोन 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत वीरांगना रानी दुर्गावती सीनियर कन्या छात्रावास एवं सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, खरगोन में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रिया, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

करियर काउंसिलिंग के दौरान सहायक संचालक कृषि श्रीमती मना सोलंकी ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज की व्याख्याता सुश्री प्रीति सोलंकी ने कंप्यूटर साइंस विषय तथा सुश्री पूजा केवट ने जेईई एवं इंजीनियरिंग परीक्षा के संबंध में जानकारी दी।

जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रीतिबाला सस्ते ने छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों एवं रोजगार से संबंधित उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी। पॉलिटेक्निक कॉलेज की व्याख्याता श्रीमती अलावे ने मोबाइल के जागरूकतापूर्ण उपयोग तथा सोशल मीडिया के सीमित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग के संबंध में समझाइश दी।

श्री आनंद टेकाडे ने छात्राओं को स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न अवसरों एवं संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में अधीक्षिका श्रीमती उर्मिला वानखेड़े एवं श्रीमती सविता सिंगोरिया ने उपस्थित विषय विशेषज्ञों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khargone nis:value=khargone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>