Rewa MP: महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी से भड़का आक्रोश, रीवा संभाग में चक्का जाम की चेतावनी! 12 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी टीम की रिहाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगा विरोध – यज्ञ प्रताप सिंह
रीवा। यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को लेकर जारी विरोध के बीच रतलाम में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के बाद मामला गरमा गया है। राजपूत करणी सेना के रीवा संभाग प्रवक्ता यज्ञ प्रताप सिंह ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि कल दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और उनकी टीम को रिहा नहीं किया गया, तो पूरे रीवा संभाग में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।