बड़वानी में व्यावसायिक वाहन चालकों ने अपने अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की है। गुरुवार को चालक एकता संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एसडीएम भूपेंद्र रावत को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर ड्राइवर आयोग के गठन, केंद्रीय ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड, विशेष ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करने और ड्राइविंग लाइसेंस पर कम से कम 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष अनिल जाट सहित बड़ी संख्या में चालक उपस्थित रहे। अंचल की हर प्रामाणिक खबर के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#nimaddastaknews #BarwaniNews #DriverRights #BarwaniAdministration #NimadNews