मड़ावरा: मड़ावरा में लवकुश जयंती समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं
मड़ावरा में कुशवाहा समाज की ओर से 3 सितंबर को होने वाले लवकुश जयंती समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार शाम ग्राम रनगांव स्थित मोती मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें समारोह को खास बनाने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने बात की।