घाटीगांव: घाटीगांव से डेढ़ साल की मासूम मुस्कान लापता, प्रभारी एसपी खुद पहुंचे, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज किया
ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र से डेढ़ साल की मासूम बालिका मुस्कान के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। बच्ची की तलाश में प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पुलिस टीमों को तलाशी तेज करने के निर्देश दिए। जिसकी जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे सामने आई।