मोहना बाजार निवासी कृष्णा भदौरिया शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय चिकनी मिट्टी में पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक मदद पहुंचती वह पानी में समा चुका था। पुलिस ने रेस्क्यू के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।