ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम हिनौतिया में रास्ते को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।