कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं गई। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 38 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम सिंह गौड़, सुश्री किरण बरबड़े, श्री गिरीराज सिंह परिहार सहित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
11 views | Sehore, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026