बरौली प्रखंड: पिपरा देवस में महीनों से टूटी सड़क से ग्रामीण परेशान, छठ तक काम पूरा करने का वादा अधूरा
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
शनिवार बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत अंतर्गत पिपरा भगवानपुर पथ-जो पिपरा देवस बाबा स्थान यादव टोला से होकर गुजरती है-पिछले कई महीनों से जर्जर व टूटी हुई स्थिति में पड़ी है। सड़क निर्माण में हो रही देरी के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तेघरा विधायक रजनीश कुमार को कहां गया था जो जल्दी काम करेंगे लेकिन अभी तक अधूरा
वादे के बावजूद काम अधूरा
निवासी राजीव कुमार और रणधीर कुमार ने बताया कि पूर्व में विधायक जी के समक्ष संवेदक ने जल्द सड़क बनाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों के अनुसार, कौवा लाल तक छठ पूजा तक सड़क का निर्माण पूरा कराने की बात कही गई थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी काम अधूरा पड़ा हैधूलकण से बिगड़ रही सेहत, लोग हो रहे
बीमार
यादव टोला और आसपास के मोहल्ले के लोगों ने बताया कि टूटी सड़क पर उड़ने वाले धूलकण से पूरा इलाका प्रभावित है। रणधीर कुमार ने कहा कि लोग घर से साफ-सुथरे कपड़े और शरीर के साथ निकलते हैं, लेकिन इस मार्ग से गुजरने और लौटने के बाद कपड़ों से लेकर पूरे शरीर तक धूल की परत जम जाती है। लगातार उड़ती धूल के कारण क्षेत्र में कई लोग बीमार पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि धूल और जलजमाव/आवागमन की समस्या से राहत मिल सके