बरौनी प्रखंड के पिपरा देवास पंचायत (वार्ड नंबर 10) में NH-28 से यादव टोली जाने वाली सड़क जर्जर, आए दिन हो रहे हादसे
मुकेश कुमार बीहट
बरौनी (बेगूसराय), शुक्रवार (27 नवंबर 2026): बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवास पंचायत के वार्ड नंबर 10 में NH-28 से यादव टोली को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली और अनदेखी का शिकार बना हुआ है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े और जानलेवा गड्ढे उभर आए हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है।
गड्डों में गिरकर चोटिल हो रहे बाइक सवार स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि जरा-सी लापरवाही या रात के अंधेरे में वाहन चालकों को गड्डों का अंदाजा नहीं मिल पाता। आए दिन कई मोटरसाइकिल सवार और अन्य वाहन चालक इन गड्डों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और स्कूल जाने वाले छात्रों को रोज़ाना भारी परेशानी का सामनाकरना पड़ रहा है।जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की बेरुखी से नाराजगीग्रामीणों का आरोप है कि इस जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर न तो प्रखंड या जिला प्रशासन के किसी पदाधिकारी का ध्यान है और न ही पंचायत के मुखिया या वार्ड सदस्य द्वारा कोई ठोस पहल की जा रही है। लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर बार-बार शिकायत और चर्चा के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं, जिससे वार्ड नंबर 10 और यादव टोली के निवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना के होने से पहले NH-28 से यादव टोली जाने वाली इस सड़क के गड्डों को तुरंत भरवाया जाए और मार्ग की समुचित मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।