बांसवाड़ा शहर के श्यामपुरा जंगल से सटे आबादी वाले इलाकों में दहशत फैलाने वाला पैंथर आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। पिछले तीन-चार दिनों से गलियों में पैंथर की आवाजाही से स्थानीय लोग डरे हुए थे।
उप वन संरक्षक के निर्देश पर रेंजर प्रवीण अहारी व रेस्क्यू टीम ने १० सितंबर को श्यामपुरा क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। शिकार के लालच में पिंजरे के एक हिस्से में बांधी गई बकरी को देखकर पैंथर रविवार तड़के ४ बजे पिंजरे में जा फंसा। टीम ने सुरक्षित रूप से पैंथर को गहरे जंगल में स्थानांतरित कर दिया है।
#BanswaraNews #PantherRescued #ForestDepartment #RajasthanNews
Dungarpur, Dungarpur | Sep 13, 2026