खानपुर: खानपुर कस्बे में विधायक सुरेश गुर्जर ने निकाय चुनाव के मद्देनज़र भव्य रोड शो का आयोजन किया
खानपुर कस्बे में विधायक सुरेश गुर्जर ने निकाय चुनाव के मध्य नजर आज बुधवार को शाम 4:00 बजे के लगभग कस्बे में भव्य रोड शो का आयोजन किया। भव्य रोड शो का आरंभ कस्बे के कृषि उपज मंडी परिसर से प्रारंभ हुआ जिसमें भारी मात्रा में डीजे व बाजों के साथ विधायक सुरेश गुर्जर आम नागरिकों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए नजर आए ।