ब्यौहारी: सीएम के दौरे को लेकर ब्यौहारी में नो फ्लाइंग जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 नवंबर को ब्यौहारी दौरे और रोड शो को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और वीआईपी मार्ग को अस्थायी रेड जोन घोषित किया है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई होगी। सरकारी ड्रोन और कमर्शियल फ्लाइट प्रतिबंध से मुक्त रहे