मध्य प्रदेश के रीवा में सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण के दौरान बेहद विवादित और बेतुका बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सुंदर महिलाओं के शवों (डेड बॉडी) के साथ बलात्कार किया जाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि परिजनों को वहां खड़े रहने की अनुमति नहीं दी जाती और इसके लिए बाकायदा पैसे वसूले जाते हैं।
विधायक का यह आपत्तिजनक बयान सामने आने के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस विधायक और पार्टी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है और लगातार तीखे हमले कर रही है।
#MadhyaPradesh #Rewa #AbhayMishra #SanjayGandhiHospital #MPNews #Congress #BJP #ControversialStatement #ViralVideo #FatafatNews